Groww App Kaise Use kare In 2023 | ग्रो एप में शेयर कैसे खरीदें और बेचे

4.7/5 - (3 votes)

ग्रो एप में Add money, withdraw, शेयर कैसे खरीदें और बेचे, IPO, Mutual Fund में निवेश करें, आदि की पूरी जानकारी (Groww App Kaise Use kare) इस Article में दी गई है |

Groww App की सहायता से शेयर मार्केट में निवेश और Trading किया जा सकता है | यह ऐप उपयोग करने के लिए काफी आसान है | साथ ही Low charges और उपलब्ध सारे options के कारण Groww काफी तेजी से बढ़ रहा है |

इस Article में आपको step by step सभी जानकारी दी गई है कि किस तरह से आप ग्रो एप का उपयोग (Groww App Kaise Use kare) कर सकते हैं, इसलिए पूरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें |
Article में आगे वीडियो भी उपलब्ध है, जिसे देखकर सीख सकते हैं |

अगर आप Groww के बारे में और जानना चाहते हैं, तो Groww App Review पढ़ सकते हैं |

Groww App Kaise Use kare
Groww App Kaise Use kare

Groww App Kaise Use kare

Groww App Add Money

  • Groww App में Login करने के बाद पैसे Deposit करने के लिए User Profile पर क्लिक करें |
  • उसके बाद Groww Balance वाले Option में Add Money पर क्लिक करें |
  • जितना अमाउंट ऐड करना है, वह Amount डालें | ₹100 से अधिक की राशि Add कर पाएंगे |
  • उसके बाद Payment Method को choose करें, जहां पर UPI, IMPS, NEFT, नेट बैंकिंग, आदि की सुविधा उपलब्ध है |
  • किसी भी पेमेंट मेथड के माध्यम से आप आसानी से ग्रो ऐप में पैसों को Add कर देंगे |
groww add money

Grow App Withdraw Money

  • ग्रुप से पैसों को Withdraw करने के लिए यूजर प्रोफाइल पर क्लिक करें |
  • Groww Balance वाले Option को Choose करें |
  • वहां पर दिख रहे Withdraw वाले option पर क्लिक करें |
  • उसके बाद आपको withdraw करने का Amount Show हो जाएगा, लेकिन आप अपने अनुसार जितने रुपए चाहे, उतना withdraw कर सकते हैं |
  • आपको Withdraw की Amount राशि डालनी है और उसके बाद जो बैंक अकाउंट आपने लिंक किया हुआ है, उसमें 24 घंटों के अंदर पैसे भेज दिए जाएंगे |

ग्रो ऐप में शेयर कैसे खरीदें (Buy Share In Groww App)

  • Groww App / Website में Login करें |
  • सर्च icon पर क्लिक करके कंपनी का नाम सर्च करें (जिसके शेयर खरीदने हैं)
  • उस कंपनी के नाम पर क्लिक करें, जहां पर आपको सारी जानकारी मिल जाएगी |
  • NSE या BSE में सेलेक्ट करें |
  • Share की Quantity को सेलेक्ट करें |
  • Buy पर क्लिक करें |
  • और शेयर तुरंत आपके डिमैट अकाउंट में आ जाएगा |
Buy Share In Groww App

जब भी आप किसी कंपनी के नाम पर Click करेंगे, तो वहां पर आपको उसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी | सबसे पहले तो आपको उस कंपनी का शेयर मार्केट का चार्ट मिल जाएगा, जिसमें आप Advance option लगा कर अच्छे से Filter करके देख सकते हैं |

साथ में कंपनी का Market Cap, PE Ratio, आदि सभी की जानकारी मिल जाएगी |

इसके अलावा उस कंपनी के बारे में Shareholding patterns, Revenue, Profit, आदि Quarterly और Yearly देख पाएंगे |

इसके अलावा उस कंपनी की News का Section भी मिल जाएगा |

अगर आप किसी निश्चित प्राइस पर खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए Set Price कर सकते हैं, जिससे उस शेयर की आपके द्वारा तय की गई Price आते ही वह आपके डिमैट अकाउंट में आ जाएगा |

ग्रो ऐप में शेयर कैसे बेचे (Groww App me share kaise beche)

  • Groww App Dashboard में Holdings वाले option में आपको सारे खरीदे हुए शेयर दिख जाएंगे |
  • जिस Share को बेचना हो, उस पर क्लिक करें |
  • जहां पर आपके पास शेयर की उपलब्धि Qunatity दिख जाएगी, जिसमें से आपको कितने Share Sell करनी है, वह Enter करनी होगी |
  • उसके बाद Sell पर क्लिक करें |
  • आपका ऑर्डर तुरंत ही execute हो जाएगा |
  • अगर आप किसी निश्चित मूल्य के बाद Sell करना चाहते हैं, तो Set Limit कर सकते हैं |
Buy Share In Groww App

अगर आपको Blog पढ़कर समझ में नहीं आ रहा है, तो नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं, जहां पर आपको अच्छे से समझाया गया है |

Groww App IPO Invest

  • ग्रो एप या वेबसाइट के Homepage पर IPO का Option उपलब्ध है |
  • IPO वाले ऑप्शन पर क्लिक करें |
  • उस समय चल रहे सभी LIVE IPO आपको दिख जाएंगे |
  • जिस आईपीओ के लिए Apply करना है, उस पर क्लिक करें अपना Lot Size डालें और Apply For IPO करें |
  • आपके IPO का Status और शेयर Allocate होने पर आपके Groww App में Show हो जाएंगे |

Buy Mutual Fund In Groww

  • Groww में सभी Mutual Fund उपलब्ध हैं |
  • म्यूचल फंड में SIP की सुविधा भी उपलब्ध है |
  • आप अपने अनुसार बेस्ट म्यूच्यूअल फंड को select करके Groww के जरिए Direct Mutual Fund में Invest कर सकते हैं |
  • Groww App में Mutual Fund का अलग Section बना हुआ है |
  • ग्रो एप के Footer Bar में Mutual Fund टैब पर क्लिक करके आप म्यूचल फंड डैशबोर्ड को देख सकते हैं |

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए और ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे Telegram Channel से अभी जुड़े |

  1. ग्रो एप में शेयर कैसे खरीदें

    ग्रो ऐप में शेयर खरीदने के लिए App को Open करें | कंपनी का नाम सर्च करें | उसके बाद Quantity choose करके Buy पर क्लिक करें और शेयर आपके डिमैट अकाउंट में Add हो जाएगा |

  2. Groww App में Withdraw कैसे करें ?

    Groww App के Wallet में उपलब्ध राशि को withdraw करने के लिए Use icon पर जाएं | Groww Balance वाले option पर क्लिक करके withdraw वाले option को select करके Amount डालें और Withdrawal प्रोसेस करें |

Leave a Comment